शांति-प्रगति के समर्थक थे राजीव गांधी
By Edited By: Published: Thu, 21 Aug 2014 01:01 AM (IST)Updated: Thu, 21 Aug 2014 01:01 AM (IST)
देवघर : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सद्भावना दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय ने राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि राजीव गांधी ने देश को नई सोच दी। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। 21वीं सदी के भारत निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही है। ग्राम पंचायत को अधिकार दिया तथा संचार क्रांति का लाभ देशवासियों को दिलाया। गांधी हमेशा शांति और प्रगति के समर्थक रहे। डीएवी स्कूल खिजुरिया एवं मवि ठाढ़ी ढुलमपुर में पौधरोपण भी किया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुधीर देव, रवि गुप्ता, केदार दास, सेवादल के शैलेश कुमार मालवीय, मोहन राव, जियाउल हक टार्जन, उषारानी दास, राजेंद्र दास, प्रो. उदय प्रकाश, सत्यनारायण राम, विवेक मिश्रा, संजय सिंह, विष्णु दास आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें