विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन शुरू
करौं : प्रखंड के 130 विद्यालयों में प्रबंधन समिति के पुनर्गठन का कार्य मंगलवार से शुरू हुआ। यह एक सितंबर तक चलेगा। पहले दिन मवि विद्यालय करौं बालक संकुल के विद्यालयों का शांतिपूर्ण चुनाव हुआ। चुनाव के लिए सभी सीआरपी को अनुश्रवणकर्ता तथा सरकारी व पारा शिक्षकों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। मवि बालक करौं में श्यामू बाउरी अध्यक्ष, लालवती देवी उपाध्यक्ष, कन्या मवि विद्यालय में संजय बाउरी अध्यक्ष व रिंकू देवी को उपाध्यक्ष चुना गया है। मुखिया अभिजीत कुमार, ग्राशिस अध्यक्ष तपन सिंह, श्रीधर सोरेन, पर्यवेक्षक सुरेंद्र प्रसाद चौधरी, सीआरपी दयानंद प्रसाद आदि उपस्थित थे।
जहां समिति का हुआ पुनर्गठन
उमवि रानीडीह, लालापोखर, बांधडीह, बेढ़ाजाल, मणिपुर, दुबरा, उप्रावि आसनसोल, देवपुर, चोरवरिया, करौंपहड़ी, नंदुआडीह, आलमपुर, कोचलापहड़ी, दुबरा, पंचगढि़या, प्रावि रान्हा, कमलकरडीह, मवि करौं बालक व कन्या मवि करौं की समिति का पुनर्गठन किया गया। वहीं उप्रावि केंदवरिया, सियाकनाली में ग्रामीणों के अनुपस्थित रहने और कोलडीह में कार्यकाल पूरा नहीं होने पर समिति का पुनर्गठन नहीं किया गया।