विकास से नहीं किसी दल को ताल्लुक
By Edited By: Published: Sat, 02 Aug 2014 12:59 AM (IST)Updated: Sat, 02 Aug 2014 12:59 AM (IST)
चितरा (देवघर) : चुनाव की तैयारी में विभिन्न पार्टियां जुट गई हैं। कोयलांचल के बरजोरी गांव में शुक्रवार को झाविमो की बैठक हुई। इसमें संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया गया। झाविमो नेता रणधीर सिंह ने कहा कि सूबे में सभी ने प्रदेश को लूटने का काम किया। विकास का महज नारा दिया गया, धरातल पर कुछ नहीं हुआ। बाबूलाल मरांडी ही प्रदेश का कायाकल्प कर सकते हैं। बताया गया कि बाबूलाल में आस्था व्यक्त करते हुए युवाओं ने पार्टी का दामन थामा है। मौके पर विश्वनाथ पाल, दिनेश मंडल, पवन चंद, आलम अंसारी, संतोष मंडल, राजू साह, विक्रम सिंह, विष्णु राय, मजीद अंसारी समेत अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें