जमीन विवाद में मारपीट, एक घायल
By Edited By: Published: Sat, 02 Aug 2014 12:59 AM (IST)Updated: Sat, 02 Aug 2014 12:59 AM (IST)
सारठ (देवघर) : थाना क्षेत्र के भुरा गांव में शुक्रवार को खेत जोतने के विवाद में मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल भोला राम ने थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह अपने रिश्तेदार के ट्रैक्टर से खेत की जुताई करवा रहा था। इसी बीच पथरडा गांव के राजेंद्र वर्मा, कांग्रेस वर्मा, अशोक वर्मा एवं मुन्ना वर्मा हरवे-हथियार से लैस होकर पहले खेत जोतने से मना किया। विरोध करने पर रड व कुल्हाड़ी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीचबचाव करने पहुंचे भोला वर्मा की मां के गले से चेन छीन ली। वहीं भोला की जेब से दो हजार रुपये भी छिन लिए। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें