श्रावणी मेला से संबंधित
By Edited By: Published: Sat, 02 Aug 2014 12:59 AM (IST)Updated: Sat, 02 Aug 2014 12:59 AM (IST)
देवघर : कांवरिया पथ में विभिन्न शिविरों के माध्यम से शिवभक्तों की अनवरत सेवा की जा रही है। छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिंदल सेवा शिविर में कांवरियों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। थके-हारे कांवरिया जब यहां पहुंचते हैं तो उनके पांव में तेल लगाया जाता है। साथ ही आवश्यक दवा भी दी जाती है। इसके अलावा नींबू पानी, पेयजल, शरबत, फल आदि भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। शिविर संचालन में पंकज राठौर, अमरनाथ तिवारी, मिहिर झा, पप्पू सिंह आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें