सोमवारी व दुबे पूजा से माहौल भक्तिमय
देवघर : श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर मधुपुर के विभिन्न शिवालयों व दुबे बाबा मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। रुद्राभिषेक के दौरान मंदिरों में मंत्रोच्चारण से माहौल भक्तिमय बना रहा। वाहे गुरु शिव मंदिर, श्रीराम मंदिर, गिरी शिव मंदिर, गिरिराज शिव मंदिर, पंचमंदिर शिव मंदिर, आरपीएफ शिव मंदिर, कुंडू बंगला दुबे बाबा मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष चहल-पहल रही। शहर के कुंडू बंगला रोड स्थित दूबे बाबा का 36वां वार्षिक पूजनोत्सव मंत्रोच्चारण, हवन, पूजा, जलाभिषेक, प्रसाद वितरण के साथ देर शाम संपन्न हो गया। मुख्य यजमान दुर्गेश मिश्रा के साथ दस पंडितों मंडली ने पूजा कराया। मौके पर मुख्य पुजारी पंडित वल्लभ पाठक, जनार्दन पांडेय, अक्षय मिश्रा, अमरनाथ पाठक, मनोज पाठक, विनोद पाण्डेय, शैलेश पाठक, छोटू पांडे, आशीष पांडे, पूरन पाठक आदि उपस्थित थे।
सोनारायठाढ़ी : प्रखंड के सरसकुंडा दुबे बाबा मंदिर में वार्षिक पूजा की गई। हंसराज मिश्र, सच्चिदानंद मिश्र, तापस नंदन मिश्र, ज्योतिंद्रनाथ मिश्र आदि उपस्थित थे।
चितरा : दुखिया बाबा शिव मंदिर के पुजारी वासुरेश तिवारी, विवेका नारायण देव समेत अन्य ने बताया कि यहां श्रावण मास में पूजा करने से मनोवांछित फल मिलता है। दुधीचुआं और कुकराहा में दुबे बाबा की पूजा की गई। पूजा को सफल बनाने में गुही गोस्वाती, गौरमणि गोस्वामी, नुनुलाल गोस्वामी, शिवानंद ओझा, भगवान तिवारी, प्रेम सिंह, दिलीप सिंह आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
करौं : श्रावणी मास की तीसरी सोमवारी को प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक व पौराणिक कर्णेश्वर शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नोनियाटांड़ एवं सीमावर्ती आसनसोल गांव में दुबे बाबा की पूजा की गई। आसनसोल में चटिया फाल्गुनी पांडेय, पुजारी कामदेव पांडेय, आदित्य पांडेय ने पूजा-अर्चना की। पतित पावन पांडेय, विशाल राय, नवल राय आदि ने सराहनीय योगदान दिया।
सारवां : प्रखंड के डकाय स्थित दुबे मंदिर में पुजारी संजय मिश्रा ने पूजा करायी। नवल राय, गोपाल चंद्र राय, जेपी राय, युगल प्रसाद राय, जयप्रकाश राय, संदीप कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सारठ : कुकराहा, कोरैया, नौनियाटांड समेत अन्य जगहों दुबे बाबा की पूजा की गई। कोरैया दुबे मंडा में चटिया सरोज तिवारी व पंडित चंद्रकिशोर मिश्रा ने पूजा करायी। कुकराहा में चटिया सुनील पत्रलेख ने पूजा करायी। पंडित भगवान तिवारी, कृष्ण प्रसाद तिवारी, जिप उपाध्यक्ष परिमल सिंह, रिंकु देवी, संजीव शंकर आदि उपस्थित थे।