बस से कुचलकर महिला की मौत, दो जख्मी
By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 01:00 AM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 01:00 AM (IST)
देवघर : देवघर-कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग पर डुमरिया गांव के पास सोमवार को बस से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि कटोरिया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव मोरनी देवी, रूबी देवी व रेणु देवी सोमवार की भीड़ देखने कांवरिया पथ की ओर गई थी। वहां से लौटने के क्रम पर कैलाशपति ट्रेवल्स की बस ने तीन को सड़क पार करने के दौरान कुचल दिया। मोरनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रूबी व रेणु गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें