कांवरियों की सेवा सच्ची शिवभक्ति
By Edited By: Published: Thu, 24 Jul 2014 01:33 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jul 2014 01:33 AM (IST)
देवघर : बाबाधाम में कांवरियों के आने का सिलसिला अनवरत जारी है। उसी तरह यहां के विभिन्न संगठनों द्वारा सेवा शिविर और व्यक्तिगत तौर पर कांवरियों की सेवा की जा रही है। बुधवार को आरके मिशन विद्यापीठ के समीप शारदा संघ की ओर से कांवरियों की सेवा की गई। संघ की महिलाओं ने कांवरियों को चाय व पानी पिलाया। इस मौके पर शोभना गोस्वामी, साधना मुखर्जी, दीपाली राय, शुभ्रा गागुली, पुतुल सिद्धांतों, गोपा गांगुली सहित संघ की अन्य महिलाएं उपस्थित थीं। संघ की महिलाओं ने कहा कि आनेवाले समय में इस सेवा कार्य को भव्य रूप प्रदान किया जाएगा। कांवरियों की सेवा सही मायनों में सच्ची शिवभक्ति है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें