सफल प्रतियोगियों को मिला पुरस्कार
संवाद सहयोगी, देवघर : पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को रोहिणा के पिपरटोला स्थित कल्पतरु श्रीरामकृष्ण मठ सेवाश्रम कार्यालय परिसर में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पूर्व रामकृष्ण परमहंस, माता शारदा एवं विवेकानंद की पूजा की गई। इसके बाद रोहिणी पब्लिक स्कूल के बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। सेवाश्रम के व्यवस्थापक संतोष कुमार झा ने विद्यार्थियों से भारत की समाज और संस्कृति से जुड़े कई प्रश्न पूछे। मुख्य अतिथि झारखंड शोध संस्थान के सचिव उमेश कुमार ने प्रतियोगिता व सत्र 2013-14 के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए छात्रों को सम्मानित किया। मौके पर दिनेश गुप्ता, रूपेश गुप्ता, प्राचार्य केशव मिश्र, चंदन पांडेय, मनोज झा, सुमित पांडेय, सुबोध वर्णवाल, दीपक मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, भास्कर झा, गौतम पांडेय, दीपक झा आदि उपस्थित थे।