स्वतंत्रता दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम
सिमरिया : स्वतंत्रता दिवस पर प्रखंड मुख्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की श्
सिमरिया : स्वतंत्रता दिवस पर प्रखंड मुख्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सिमरिया चौक पर स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगा। तत्पश्चात विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में सम्मान के साथ तिरंगा फहराया जाएगा। इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी। अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ मुमताज अली, सिमरिया थाना में प्रभारी केके चौधरी और बगरा चौक पर मंडल अध्यक्ष सुखदेव पासवान समारोह पूर्वक ध्वजारोहण किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षण संस्थानों में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, अनुसूचित जाति आवासीय बालिका विद्यालय, प्लस टू विद्यालय और जेके चिल्ड्रेन अकादमी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की जोरदार तैयारी की है। इसके अलावे को¨चग सेंटर में गीत संगीत की धूम मचेगी। सिमरिया अस्पताल मैदान में भी सार्वजनिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर जांगी मैदान में मनोज तिर्की मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। कार्यक्रम को लेकर सर्वत्र उत्साह उमंग का माहौल है। स्कूली बच्चों का उमंग तो देखते ही बन रहा है।