अच्छे कर्म के लिए प्रेरित करती है भागवत कथा
इटखोरी : श्रीमद् भागवत की कथा हर इंसान को सुनना चाहिए। भागवत कथा अच्छे कर्म के लिए इंसानों
इटखोरी : श्रीमद् भागवत की कथा हर इंसान को सुनना चाहिए। भागवत कथा अच्छे कर्म के लिए इंसानों को प्रेरित करती है। बुराई का रास्ता छोड़ कर इंसान अच्छाई के रास्ते पर आ जाता है। यह बात शनिवार को कथावाचक यशोदा नंदन जी महाराज ने कहीं। कथावाचक ने श्रीमद् भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि जहां-जहां भागवत कथा का आयोजन होता है बड़ी संख्या में वहां के लोग शाकाहार हो जाते हैं। कथा सुनने वाले शराब का सेवन त्याग देते हैं। इंसानों में बुराईयों को त्यागने की शक्तियां भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही प्राप्त हो जाती है। यशोदा नंदन जी ने कथा सुनने आए लोगों को ऐसे कई गांवों का उदाहरण दिया जहां के लोगों ने भागवत कथा के आयोजन के बाद नशापान का त्याग कर दिया है। कथा के आयोजन से पूर्व कथा मंच पर स्थापित लड्डू गोपाल की महा आरती उतारी गई। महा आरती के वक्त कार्यक्रम स्थल पर भक्ति की बयार बहती नजर आई। कथा के बीच बीच में यशोदा नंदन जी ने भक्तों को अपने अलौकिक भजनों पर झूमने पर मजबूर कर दिया।
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
धर्म की रक्षा को ले हुआ था भगवान कृष्ण का अवतार : एसपी
भगवान श्री कृष्ण का अवतार धरती पर धर्म की रक्षा के लिए हुआ था। उन्होंने धर्म की स्थापना के लिए पांडवों की मदद की थी। भगवान श्री कृष्ण की लीला की कथा हर व्यक्ति को सुननी चाहिए। यह बात चतरा के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने भागवत कथा के आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। पुलिस अधीक्षक श्रीमद् भागवत कथा का उद्घाटन करने आए थे। उन्होंने फीता काटकर कथा का उद्घाटन करने के पश्चात मंच पर स्थापित लड्डू गोपाल की प्रतिमा की पूजा अर्चना की। इसके बाद कथा आयोजन समिति के द्वारा पुलिस अधीक्षक का अभिनंदन किया गया। पूर्व विधायक योगेंद्र नाथ बैठा कथा की चुनरी देकर पुलिस अधीक्षक को सम्मानित किया। इस मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष श्याम प्रसाद ¨सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मृत्युंजय ¨सह इटखोरी पंचायत की मुखिया रंगीना देवी आदि उपस्थित थे।