जमीन सर्वे के नाम पर किसानों से हो रही अवैध वसूली
कान्हाचट्टी : प्रखंड में जमीन सर्वे के नाम पर घोर अनियमितता बरती जा रही है। बगैर पैसा दिए सर्वेयर प्
कान्हाचट्टी : प्रखंड में जमीन सर्वे के नाम पर घोर अनियमितता बरती जा रही है। बगैर पैसा दिए सर्वेयर प्लॉट नहीं काट रहे हैं। ऐसे में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि प्रखंड के सभी पंचायतों में भूमि सर्वे का का कार्य कराया जा रहा है। सर्वे कार्य में लगे कर्मी अवैध तरीके से किसानों से राशि की वसूली कर रहे हैं। जिससे किसानों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड में सर्वे को लेकर एक सौ कर्मियों को लगाया गया है। प्रखंड के जमरी बक्सपुरा पंचायत के देबरो, पंडाखाप, हेसापारम एवं पेलतौल में सर्वे कार्य कर रहे अमरजीत कुमार यादव एवं नवीन उर्फ उमेश ने किसानों को प्रति केवाला एक से दो हजार रूपया एवं प्लॉ¨टग के नाम पर 200 से 600 रूपया प्रति प्लॉट राशि की उगाही कर रहे है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से सर्वेयरों द्वारा वसूले जा रहे अवैध राशि को बन्द कराने की मांग की है। यहां बताते चलें कि सर्वे का कार्य अंचल कर्मियों से करना है। परंतु यहां स्वतंत्र लोगों से सर्वे का कार्य कराया जा रहा है।
कोट
सर्वे कार्य में लगे अमीन को सर्वे विभाग प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी या मानदेय का भुगतान सरकारी स्तर पर की जाती है। यदि इसके बाद भी सर्वेयरों द्वारा अवैध राशि वसूली की जा रही है तो यह पूरी तरह से गलत है। मामला संज्ञान में आया है, इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के पश्चात विभाग के अधिकारियों को इस दिशा में कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
नंदकिशोर लाल, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, चतरा।