इफ्तार पार्टी में शामिल हुई पूर्व मंत्री
प्रतापपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद नेता सलाउद्दीन खान के आवास पर शनिवार की शाम इफ्तार पार्टी क
प्रतापपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद नेता सलाउद्दीन खान के आवास पर शनिवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न समुदाय के लोगों ने शिरकत की। इफ्तार पार्टी में बतौर मुख्य अतिथि राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शिरकत की। मौके पर पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय सचिव जनार्दन पासवान भी उपस्थित थे। इस मौके पर दोनों समुदाय के लोगों ने देश के तरक्की और अमन-चैन की कामना की। मौके पर लोगों ने एक जुट होकर सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ने की अपील की। इफ्तार पार्टी को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष सलीम गोल्डेन, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रदेव गोप, प्रमुख प्रतिनिधि कपिल पासवान, भोला प्रसाद, उपप्रमुख लवली देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य रीना देवी, अतिक मंसुरी, जोगियारा पंचायत के मुखिया बसंत पासवान, रामपुर मुखिया खेदू यादव, बरुरा मुखिया नासीर खान, मोजिब इमाम, चंद्रिका यादव, रामजी पासवान, सन्मुख यादव, मुशर्रफ खान तथा परमानन्द भोक्ता सहित अन्य ने अहम भूमिका निभाई।