स्कूली बच्चों को दी गई कानून की जानकारियां
चतरा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्ववधान में सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डमडोइया उर्दू
चतरा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्ववधान में सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डमडोइया उर्दू में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के बच्चों के अलावे काफी संख्या में अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित थे। शिविर के माध्यम से उपस्थित लोगो को नालसा सेवन स्कीम के तहत कई जानकारी दी गई। अधिवक्ता सुजीत कुमार घोष ने जानकारी देते हुए कहा कि लोक अदालत आज के समय में लोगों को न्याय व अपने मामलो को सुलझाने का बेहद ही आसान तरीका है। साथ ही बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं, घरेलू ¨हसा, बाल विवाह, मध्यस्ता के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। अधिवक्ता सुजीत कुमार घोष के अलावे पीएलवी अनिल कुमार एवम संजय कुमार द्वारा लोगो को कानून से सम्बंधित कई जानकारी दी गई। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एमडी. फहीम, एमडी. मनन सहित अन्य उपस्थित थे।