लेंबोइया पहाड़ी पर लगी आग, लाखों की संपति राख
पत्थलगडा : प्रसिद्ध तीर्थस्थल लेंबोइया पहाड़ी पर शनिवार की संध्या भीषण आग लग गई। अग्निकांड में सैकड़ो
पत्थलगडा : प्रसिद्ध तीर्थस्थल लेंबोइया पहाड़ी पर शनिवार की संध्या भीषण आग लग गई। अग्निकांड में सैकड़ो हरे भरे पेड़-पौधे समेत लाखों रुपयों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। कई बड़े-बड़े पेड़ आग से झुलस गए। आग की लपटें इतनी तेज थी कि पहाड़ी पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। मंदिर प्रबंधन समिति, ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की चार घंटे की कड़ी मकसद के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस अग्निकांड से प्राचीन मां दक्षिणेश्वरी देवी चामुंडा मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। आग से मंदिर परिसर में रखी बांस की बल्लियां, जलावन व लकड़ियां जल कर राख हो गई। बताया गया कि शनिवार को पहाड़ी पर शादी का लग्न को लेकर काफी भीड़ थी। मां की मुख्य मंदिर, महायज्ञमंडप, संकट मोचन मंदिर, नर्मदेश्वर मंदिर समेत पूरी पहाडी श्रद्धालुओं से भरा था। कई जोड़ों का विवाह चल रहा था। तभी अचानक पहाड़ी पर आग लगने की खबर फैल गई। आग लगने की खबर सुनते हैं इधर-उधर भागने लगे। आग लगने से पहाड़ी पर कई घंटों तक शुभ वैवाहिक कार्यक्रम में व्यवधान बना रहा। बताया गया कि किसी ने सिगरेट का जलता हुआ टुकड़ा पहाड़ी पर बिखरे झाड़ियों में फेंक दिया था। जिससे पहाड़ी पर बिखरे सूखे पत्तियों में आग पकड़ लिया। आग धीरे-धीरे बढ़ता गया और विकराल हो गया।