विवाह स्थल को लेकर दो पक्ष भिड़े, एक दर्जन घायल
चतरा : शहर के छठ तालाब निवासी नारायण भारती की पुत्री की शादी समारोह में वर और वधू पक्ष के लोग आपस मे
चतरा : शहर के छठ तालाब निवासी नारायण भारती की पुत्री की शादी समारोह में वर और वधू पक्ष के लोग आपस में भीड़ गए। लड़ाई का कारण डीजे और शादी समारोह स्थल बना। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष के एक दर्जन से भी अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घायलों में पहले पक्ष के ¨बड मोहल्ला निवासी शंभु भुइयां की पत्नी बुधनी देवी, रंजन भुइयां, संतोष भुइयां, विकास भुइयां सहित दो अन्य का नाम है। वहीं दूसरे पक्ष के विनोद भुइयां व चार अन्य का नाम है। विनोद भुइयां की स्थिति काफी गंभीर रहने के कारण चिकित्सकों ने उपचार के लिए रिम्स रेफर किया है। लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
घायलों ने बताया कि शनिवार की शाम ¨बड मोहल्ला के शंभु भारती के पुत्र सोनू भारती की शादी को लेकर छठ तालाब बरात आए हुए थे। इसी बीच डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्ष में तू-तू-मैं-में होने लगी। जिसके बाद दूल्हा के पिता ने बताया कि दस दिन पूर्व शादी को लेकर बातचीत के दौरान शादी कठौतिया मंदिर में होना तय हुआ था। लेकिन बराती पहुंचने के बाद लड़की के पिता ने कहा कि शादी यही पर छठ तालाब के सूर्य मंदिर में होगा। बात इतनी बढ़ गई की एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए।