Move to Jagran APP

प्याज की अच्छी उपज, बाजार भाव से निराशा

गिद्धौर: इस बार प्रखंड में प्याज की बंपर फसल हुई है। लेकिन बाजार में भाव नहीं है। कीमत में इतनी गिरा

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Apr 2017 07:08 PM (IST)Updated: Sun, 30 Apr 2017 07:08 PM (IST)
प्याज की अच्छी उपज, बाजार भाव से निराशा
प्याज की अच्छी उपज, बाजार भाव से निराशा

गिद्धौर: इस बार प्रखंड में प्याज की बंपर फसल हुई है। लेकिन बाजार में भाव नहीं है। कीमत में इतनी गिरावट की उम्मीद किसानों को नहीं थी। विवश किसान प्याज को कूड़े के भाव में बेचने पर मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि इस बार मौसम पूरी तरह से किसानों के अनुकूल रहा। जिसके कारण प्याज की बंपर पैदावारी हुई है। परंतु बाजार का भाव गिरा हुआ है। कीमत उम्मीद के विपरीत है। किसान काफी मायूस हैं। गिद्धौर में छह से आठ सौ रुपए प्रति ¨क्वटल के दर से बिक्री हो रही है। जबकि इस समय प्याज का भाव कम से कम 1000 से 1200 सौ रहनी चाहिए। कई लोग प्याज बेचकर बड़े कार्य करने की सपने संजोए हुए थे। परंतु उनके सपने पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसान यशवंत दांगी ने बताया कि इस बार व्यापारी भी प्याज की खरीदारी करने से परहेज कर रहे हैं। वैसे में किसानों के बीच कई समस्याएं उत्पन्न हो गई है। सरकार को प्याज सहित अन्य अनाज की दर निर्धारित कर बाजार उपलब्ध करना चाहिए। ताकि किसानों को कोई दिक्कत ना हो।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.