पंचायतों में होगी भाजपा मंडल की बैठक , प्रभारी हुए मनोनीत
चतरा : भाजपा मंडल की बैठक अब पंचातयों में होगी। बैठक को सफल बनाने के लिए मंडलस्तर पर प्रभारियों का म
चतरा : भाजपा मंडल की बैठक अब पंचातयों में होगी। बैठक को सफल बनाने के लिए मंडलस्तर पर प्रभारियों का मनोनयन किया गया है। जिला महामंत्री सरयू राम और मीडिया प्रभारी परशु राम शर्मा ने उसकी सूची जारी की है। जिला महामंत्री सरयू राम को चतरा शहरी, कृषि नीति के प्रदेश संयोजक राकेश शर्मा को चतरा ग्रामीण, जिला उपाध्यक्ष ¨वदेश्वरी यादव को जोरी, उपाध्यक्ष निशा कुमार को हंटरगंज, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के पूर्व सदस्य सूबेदार पासवान को प्रतापपुर, जिला मंत्री देव कुमार पासवान को घोरीघाट, व्यापार प्रकोष्ट के संयोजक प्रदीप केसरी को कुंदा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद ¨सह को सिमरिया, जिला महामंत्री अनामिका देवी को बगरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर ¨सह को लावालौंग, जिला मंत्री ईश्वर दयाल पांडेय को पिपरवार, कार्यसमिति सदस्य ऋषि बाला को पत्थलगडा, जिला मंत्री शालीग्राम ¨सह को इटखोरी, जिला उपाध्यक्ष सीता राम दांगी को मयूरहंड, मीडिया प्रभारी परशुराम शर्मा को पांडेयपुरा, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत भारती को टंडवा एवं जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साव को गिद्धौर का प्रभारी मनोनीत किया गया है।