बंद बेअसर, सामान्य रहा परिचालन
चतरा : बड़कागांव गोली कांड के खिलाफ आहूत संयुक्त मोर्चा की राज्यव्यापी बंद चतरा जिला में असरदार नहीं
चतरा : बड़कागांव गोली कांड के खिलाफ आहूत संयुक्त मोर्चा की राज्यव्यापी बंद चतरा जिला में असरदार नहीं रहा। लंबी दूरी के कुछेक यात्री एवं मालवाहक वाहनों का परिचालन छोड़कर सब कुछ सामान्य रहा। कार्यालय, प्रतिष्ठान, शैक्षणिक संस्थाएं सामान्य दिनों की तरह खुले रहे। बंद कराने के लिए मोर्चा के नेताओं व कार्यकर्ताओं को दस सुबह बाजार में निकले। स्थानीय केसरी चौक पर पहुंचे कर सड़क को जाम कर दिया। जाम किए हुए पंद्रह से बीस मिनट हुआ था कि सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी बंद समर्थकों को हिरासत में ले लिया और दोपहर के बाद सभी को मुक्त कर दिया। इस क्रम में पूरे जिले में 56 बंद समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सड़क को बंद को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की थी।
शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के लिए जवानों को तैनात किया गया था। बंद का नेतृत्व पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, झाविमो जिलाध्यक्ष तिलेश्वर पासवान, महामंत्री चंद्रपाल पाठक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बद्री राम, उपाध्यक्ष हाजी साबिर हुसैन, राजद जिलाध्यक्ष डॉ. मुर्तूजा, नंदकिशोर ठाकुर आदि कर रहे थे।
झंडा चौंक पर विपक्षी दलों ने किया सड़क जाम
इटखोरी : बड़कागांव गोलीकांड के विरोध में विपक्षी दलों के सोमवार को यहां के झंडा चौंक पर सड़क जाम लगाया गया। जाम के कारण दर्जनों वाहन दो से ढाई घंटे तक फंसे रहे। लोगों के सुझाव पर पूर्वाह्न 10:00 बजे जाम हटा लिया गया। जेवीएम के प्रखंड अध्यक्ष सतीश ¨सह, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष वीरू गोप, प्रखंड अध्यक्ष जगदीश यादव, इंटक नेता रामलखन ¨सह, पवन शर्मा आदि के नेतृत्व में विरोधी दल के कार्यकर्ताओं ने सुबह करीब आठ बजे जाम लगाया। झंडा चौक पर लगाए गए जाम में कुछ ही मिनटों में कई वाहन जाम में फंस गए। जाम को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी जाम स्थल पर चौकस नजर आया।
एनटीपीसी व सीसीएल को कराया बंद
टंडवा : विपक्षी दलों का सोमवार को आहूत झारखंड बंद का असर टंडवा के विभिन्न गांवों में देखा गया। बंद को लेकर समर्थक सोमवार की अहले सुबह टंडवा बाजार के अलावा मगध, आम्रपाली एवं एनटीपीसी समेत सरकारी प्रतिष्ठानों को बंद करवा दिया। जबकि टंडवा मुख्यालय में साप्ताहिक हाट होने के कारण बाजार खुले रहे। यात्री वाहनों के परिचालन पूरी तरह से ठप रही। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं बंद को लेकर मुस्तैद पुलिस ने लग-भग एक दर्जन समर्थकों को हिरासत में लिया। जिसे शाम को निजी मुचलका पर रिहा किया गया। हिरासत में लिए गए लोगों में रवींद्र ¨सह, बनवारी साव, सफीक अंसारी, सुदेश राम, सुरेश साव व ¨चतामणि साव का नाम शामिल है। बंद को सफल बनाने में सुभाष दास, गणेश गुप्ता, संतोष नायक, अजीत नायक समेत विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।