केंद्र बंद, मुखिया ने की शिकायत
चतरा : सदर प्रखंड के लेम्ह पंचायत का प्रज्ञा केंद्र पिछले छह महीने से बंद पड़ा है। पंचायत की मुखिय
By Edited By: Published: Wed, 28 Sep 2016 05:31 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2016 05:31 PM (IST)
चतरा : सदर प्रखंड के लेम्ह पंचायत का प्रज्ञा केंद्र पिछले छह महीने से बंद पड़ा है। पंचायत की मुखिया विनिता देवी ने इस बाबत उपायुक्त संदीप कुमार को लिखित शिकायत की है। मुखिया ने बताया कि केंद्र की संचालिका सुगंती देवी स्थायी रूप से केंद्र बंद कर शहर के सुरही स्थित आवास पर केंद्र का संचालन कर रही हैं। यहां आधार कार्ड बनाने के एवज में लोगों से एक सौ रुपए वसूल रही है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक परेशानी छात्र-छात्राएं एवं मजदूर वर्ग को हो रही है। आधार कार्ड नहीं रहने से वह सरकारी लाभ से वंचित रह जा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें