मारपीट में पति-पत्नी घायल
चतरा : सदर थाना क्षेत्र के दुंबी गांव निवासी सहदेव गंझू एवं उसकी पत्नी सोनिया देवी को ग्रामीणों न
By Edited By: Published: Wed, 28 Sep 2016 05:20 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2016 05:20 PM (IST)
चतरा : सदर थाना क्षेत्र के दुंबी गांव निवासी सहदेव गंझू एवं उसकी पत्नी सोनिया देवी को ग्रामीणों ने मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार सहदेव गंझू के घर के रास्ता को सुरेश भुइयां ने अतिक्रमण कर लिया है। जिसका विरोध करने पर सुरेश ने दोनों की पिटाई कर दी। घायल दंपति ने गांव के चार लोगों के विरूद्ध स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में सुरेश भुइयां, चिरटा भुइयां, उमेश भुइयां एवं भुवनेश्वर भुइयां को अभियुक्त बनाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें