अपडेट :::: पिता व दो पुत्रों पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
चतरा : सदर थाना क्षेत्र के पटेर गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के म
चतरा : सदर थाना क्षेत्र के पटेर गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के माता-पिता ने एक व्यक्ति एवं उसके दो पुत्रों को आरोपी बनाया है। घटना चार दिन पूर्व की है। लेकिन इसकी प्राथमिकी मंगलवार को दर्ज हुई है। घटना के बाद आरोपी मामला को सुलह-समझौता कराने में जुटे हुए थे। गांव में दो बार पंचायत भी बैठी। लेकिन सुलह नहीं हुआ। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय लड़की जंगल में बकरी चराने गई थी। इसी क्रम में कैलाश यादव एवं उनके पुत्रों मुकेश यादव व राजू यादव ने मिलकर बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। थाना प्रभारी गिरिश दत्त मिश्रा ने बताया कि तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।