आज से तीन दिनों तक ठप रही स्वास्थ्य व्यवस्था
चतरा : झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर जिले की स्वास्थ्य सुविधाएं बुधवार से तीन दिनों त
By Edited By: Published: Tue, 27 Sep 2016 07:39 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2016 07:39 PM (IST)
चतरा : झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर जिले की स्वास्थ्य सुविधाएं बुधवार से तीन दिनों तक ठप रहेगी। चिकित्सकों ने बताया कि मांगों के समर्थन में तीन दिनों तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चिकित्सकों के विरूद्ध विरोधी और दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है। जो अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान आकस्मिक और पोस्टमार्टम जैसी सेवाएं बहाल रहेगी। बताते चलें कि चिकित्सक विभिन्न मांगों के समर्थन में हड़ताल पर जा रहे हैं। मांगों में मेडिकल प्रोटेक्टशन एक्ट लागू करने, चिकित्सीय वर्ग में वेतन की बढ़ोत्तरी सहित अन्य मांगे शामिल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें