जिप सदस्य ने किया प्रशिक्षण का उद्घाटन
सिमरिया : प्रखंड मुख्यालय के बुनियादी विद्यालय में गुरुवार को एकल विद्यालय के आचार्यो के लिए प्र
By Edited By: Published: Thu, 25 Aug 2016 10:40 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 10:40 PM (IST)
सिमरिया : प्रखंड मुख्यालय के बुनियादी विद्यालय में गुरुवार को एकल विद्यालय के आचार्यो के लिए प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण पांच दिनों तक चलेगा। प्रशिक्षण का उद्घाटन जिप सदस्य अनामिका देवी तथा जयप्रकाश ¨सह ने संयुक्त रूप से किया। प्रशिक्षण में 6 से 14वर्ष के बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा देने के तौर तरीकों की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप सदस्यों ने शिक्षा के साथ संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सिद्धेस्वर ¨सह, उगन भुइंया, सुबोध पांडे, दयानिधि ¨सह, राजीव कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें