तीन सौ छात्राओं को मिला एलईडी स्टडी लैंप
हंटरगंज : प्रखंड मुख्यालय स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को सादे समारोह आयोजित क
By Edited By: Published: Thu, 28 Jul 2016 10:18 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2016 10:18 PM (IST)
हंटरगंज : प्रखंड मुख्यालय स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को सादे समारोह आयोजित कर छात्राओं के बीच सोलर एलईडी स्टडी लैंप का वितरण किया गया। समारोह की अध्यक्षता मुख्य अतिथि सह प्रखंड प्रमुख प्रीति कुमारी और संचालन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उषा कुमारी ने किया। उपप्रमुख संगीता देवी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थीं। तीन सौ छात्राओं को प्रमुख, उप प्रमुख और प्रधानाध्यापिका के हाथों स्टडी लैंप सौंपा गया। स्टडी लैंप पाने वालों में माध्यमिक परीक्षा मे उतीर्ण छात्राएं हैं। मौके पर समाज सेवी प्रदीप कुमार गुप्ता सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें