संयुक्त सचिव ने लिया शहरी विकास का जायजा
चतरा : नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव दिलीप कुमार सिन्हा गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे।
चतरा : नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव दिलीप कुमार सिन्हा गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे। इस क्रम में उन्होंने शहर के विकास की समीक्षा की। सिन्हा बस स्टैंड निर्माण का भी जायजा लिया। निर्माण कार्य पर उन्होंने संतोष जाहिर किया। मौके पर उपस्थित कार्यपालक पदाधिकारी अजय वर्मा को निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसके बाद संयुक्त सचिव कूड़ा-कचरा निस्तारण के लिए अधिग्रहित की गई भूमि का भी निरीक्षण किए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उन्होंने आवास योजना का लाभ वैसे लाभुकों को देने की बात कही जिनका पूरे देश में कही भी पक्का मकान न हो। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए शिविर लगाकर लाभुकों से आवेदन लेने की बात कही। इसके लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया। बैठक में सिटी मिशन मैनेजर, सटी मैनेजर व नपा कर्मी उपस्थित थे। संयुक्त सचिव ने शहर में फैले कचरों पर नाराजगी व्यक्त की।