जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा बड़का आहर
सिमरिया : प्रखंड मुख्यालय का बड़का आहर जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा है। यह आहर यहां के सैंकड़ो एकड़ भूमि
सिमरिया : प्रखंड मुख्यालय का बड़का आहर जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा है। यह आहर यहां के सैंकड़ो एकड़ भूमि को ¨सचित करता है। इस तालाब में ग्रामीण के कपड़े धोते हैं। मवेशियों को धोया भी जाता है। लगभग सात एकड़ भूमि पर फैला यह तालाब की स्थिति दयनीय हो गई है। इसका जीर्णोद्धार होने से मुख्यालय की सुंदरता भी बढ़ जाती। इस तालाब में प्रवासी पक्षी भी कौतुहल करते हैं।
कभी यह आहर गर्मियों में भी लबालब भरा रहता था, लेकिन आज गर्मी की शुरुआत होते ही सुख जाता है। इसका जीर्णोद्धार ग्रामीणों के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए भी हितकार होगा।
Þबड़का आहर के जीर्णोद्धार के लिए जिला प्रशासन से लेकर जन प्रतिनिधियों तक गुहार लगाई गई है, लेकिन अब तक नतीजा सिफर रहा।
रेनू देवी, मुखिया, बन्हे
बड़का आहर के जीर्णोद्धार के लिए भूमि संरक्षण विभाग ने इसकी मापी कराई, लेकिन अब तक जीर्णोद्धार नहीं कराया गया।
दयानिधि ¨सह, भाजपा नेता, सिमरिया
तालाब का जीर्णोद्धार के साथ-साथ सुंदरीकरण भी होना चाहिए। यह किसानों और ग्रामीणों के लिए तो उपयोगी है ही, साथ में मुख्यालय की सुंदरता में चार चांद लगाएगी।
संजय ¨सह, शिक्षक, सिमरिया
बड़का आहर खेती-किसानी के साथ मछली पालन में भी उपयोगी है। इस आहर का जीर्णोद्धार जरूरी और उपयोगी है।
मोबिन अंसारी, पंस सदस्य, सिमरिया