Move to Jagran APP

ईदगाह की साफ-सफाई शुरू, तैयारियों में जुटे लोग

चतरा : ईद पर्व को लेकर ईदगाह में होने वाली नमाज को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ईद का पर्व छह ज

By Edited By: Published: Tue, 28 Jun 2016 09:56 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2016 09:56 PM (IST)
ईदगाह की साफ-सफाई शुरू, तैयारियों में जुटे लोग

चतरा : ईद पर्व को लेकर ईदगाह में होने वाली नमाज को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ईद का पर्व छह जुलाई को होने की उम्मीद है। यदि 29 का चांद दिख जाता है। यदि चांद 30 को दिखेगा तो ईद सात जुलाई को होगी। जैसे-जैसे ईद का पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे मुस्लिम धर्मावलंबी तैयारियों में जुट गए हैं। शहर में ईद की नमाज ईदगाह के अलावा कुछेक मस्जिदों में भी होती है। ऐसे में ईद को लेकर मस्जिदों एवं ईदगाहों को सजाने और संवारने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

loksabha election banner

ईदगाह में साफ-सफाई का काम तेजी से किया जा रहा है। दरअसल, ईदगाह में ईद और बकरीद की नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। हजारों की भीड़ जुटती है। ऐसे में ईद से पूर्व वहां की तैयारियां पूरी की जा रही है। ईदगाह सहित अन्य सभी स्थानों पर होने वाली नमाज को लेकर समय का निर्धारण अभी नहीं हुआ है।

उम्मीद है कि एक से दो दिनों के भीतर रूयत-ए-हेलाल कमेटी की बैठक होगी। इसमें समय सारणी का निर्धारण किया जाएगा। ईदगाह के अलावा पांच अन्य स्थानों पर भी नमाज अदा की जाएगी।

इनमें मस्जिद-ए-नमरा, खानकाह मस्जिद, ¨बड मोहल्ला मस्जिद एवं पुरानी ईदगाह शामिल हैं। लेकिन, नमाजियों की सर्वाधिक भीड़ ईदगाह में होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.