डीआरडीए निर्देशक ने किया तालाब का निरीक्षण
मयूरहंड : प्रखंड के कदगावा कला पंचायत के दिग्घी गांव स्थित रेय¨रग तालाब का निरीक्षण शनिवार को डीआ
मयूरहंड : प्रखंड के कदगावा कला पंचायत के दिग्घी गांव स्थित रेय¨रग तालाब का निरीक्षण शनिवार को डीआरडीए निदेशन ज्योत्सना ¨सह ने किया। जानकारी के अनुसार गांव के ही हिमांशु ¨सह ने मुख्यमंत्री जन संवाद में तालाब निर्माण किए बिना राशि की निकासी को लेकर शिकायत दर्ज कराया था। बताते चले की रेय¨रग तालाब का निर्माण मनरेगा योजना अंतर्गत वर्ष 2010-11 में गांव के ही अजित ¨सह ने निजी भूमि में कराया गया था। जिसकी प्राक्कलित राशि 2 लाख 72 ह•ार थी। जो पूर्ण हो गयी थी। उसी तालाब को दुबारा संवेदक अजित ¨सह ने मत्सय विभाग से करा कर 1 लाख 50 ह•ार तक की राशि निकल ली। मत्सय विभाग के द्वारा तालाब की प्राक्कलित राशि 3 लाख की थी। मजे की बात ये है की संवेदक ने मत्सय विभाग को किसी और भूमि पर तालाब निर्माण को लेकर ़फोटो के साथ खाता व प्लॉट संख्या दर्ज कराया था। मगर पहले से बनी तालाब को दिखाकर राशि की निकासी कर ली गयी है। जनसंवाद में शिकायत के बाद ये मामला प्रकाश में आया। निर्देशक ने बताया की इसकी जाँच रिपोर्ट मंगलवार को जनसंवाद कार्यक्रम में रखी जायेगी। इस मौके पर जिला मत्सय पदाधिकारी मो.कयूमरुजा, पर्यवेक्षिका नीली सिन्हा,प्रखंड विकास पदाधिकारी विनय कुमार लाल,बीपीओ विनोद गुप्ता,सीआइ मो.खालिद अंसारी,रोजगार सेवक दयानंद राणा सहित अन्य उपस्थित थे।