अब सीधे रसोईया के खाता में जाएगी मानदेय की राशि
गिद्धौर : प्रखंड मुख्यालय के राजकीय मध्य विधालय में मंगलवार को शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी आयोज
गिद्धौर : प्रखंड मुख्यालय के राजकीय मध्य विधालय में मंगलवार को शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी की अध्यक्षता विधालय के प्रधानाध्यापक कुमार कौशल किशोर ने की। जबकि संचालन शिक्षा विभाग के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार मेहरा ने किया।
गुरु गोष्ठी में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को कई दिशा निर्देश भी दिये गए। इस दौरान जानकारी दी गई कि विधालयों में कार्यरत रसोईया का मानदेय अगले महीने से सीधा खाता में जाएगा। पुस्तक उठाव पर चर्चा की गई।
इसके साथ ही शिक्षकों को विद्यालय भवन का नया रंग-रोगन करने, प्रखंड के प्राथमिक विधालय बघमरी बिसनापुर, जोरलाही लाखा टांड के कक्षा वन में एक भी बच्चे का नामांकन नहीं किये जाने की जानकारी दी गई। इस मौके पर बताया गया कि शिक्षकों को विद्यालय में संचालित मध्याहन भोजन के बारे में एसएमएस से जानकारी दी गयी।
शिक्षक अनुश्रवण समिति गठित
गुरुगोष्ठी में प्रखंड स्तरीय परिवर्तन सह शिक्षक अनुश्रवण समिति का गठन किया गया। गठित टीम में प्रखंड विकास पदाधिकारी को अध्यक्ष, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को सचिव बनाया गया। जबकि अनुश्रवण समिति की टीम ने बीपीओ दीपक मेहरा, अजीत ¨सह, देवचरण दांगी, गेंदेश्वर उरांव, निर्मल कुमार राणा, विनय कुमार, राज कुमार राजू, मनमीत कुमार सिन्हा, शंभु कुमार पांडेय व कस्तुरबा की वार्डेन रंजू कुमारी को सदस्य बनाया गया है। जबकि बैठक में चार सीआरसी स्तर पर कमेटी का गठन किया गया।