महिलाओं ने अस्पताल में काटा बवाल
हंटरगंज : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को बंध्याकरण कराने आई महिलाओं ने बवाल काटा। इसका
By Edited By: Published: Wed, 10 Feb 2016 08:32 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2016 08:32 PM (IST)
हंटरगंज : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को बंध्याकरण कराने आई महिलाओं ने बवाल काटा। इसका कारण महिलाओं का बंध्याकरण नहीं हो पाना बना। केवल बाइस महिलाओं का ही बंध्याकरण हो सका। महिलाओं का आरोप था कि पैसा लेकर पीछे पहुंची महिलाओं को पर्ची थमा दिया जाता है और उनका बंध्याकरण कर दिया जाता है। महिलाओं ने बताया कि वह वह पिछले तीन बार से लौट रही है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. वेदप्रकाश के मान-मन्नौवल के बाद महिलाएं शांत हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें