साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल
चतरा : सदर थाना क्षेत्र के तुरी गांव निवासी कलोइया भुइयां चंडेर साइकिल से अनियंत्रित होकर पुल के
By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 09:31 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 09:31 PM (IST)
चतरा : सदर थाना क्षेत्र के तुरी गांव निवासी कलोइया भुइयां चंडेर साइकिल से अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में वह वहीं बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। इसकी सूचना थानेदार को दी गई। थानेदार अशोक राम घटना स्थल पर पहुंचकर जख्मी व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार वह शुक्रवार को बाजार से साइकिल से घर लौट रहा था। इसी क्रम में वह पुल के नीचे गिर पड़ा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें