मवेशी चराने जंगल गए वृद्ध की हत्या
हंटरगंज : वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के सुरहुत गांव निवासी 65 वर्षीय बुधन गंझू की लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी
By Edited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 06:39 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 06:39 PM (IST)
हंटरगंज : वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के सुरहुत गांव निवासी 65 वर्षीय बुधन गंझू की लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई। बुधन गंझू मवेशियों के चराने के लिए जंगल गया था। हत्या क्यों और किसने किया है, यह स्पष् सकनहीं हो सका है। वैसे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आपसी विवाद में बुधन की हत्या हुई है। थाना प्रभारी शंभु शरण दास का कहना है कि बुधन का विवाद उसके गोतिया लोगों के साथ चल रहा था। संभव है कि इस विवाद में उसकी हत्या हुई हो। वैसे जब तक जांच नहीं होती है, तब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाएगा। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें