सदस्यता अभियान को लेकर झामुमो की बैठक
चतरा : स्थानीय भोमराज स्मृति भवन में शनिवार को झामुमो की एक बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से सदस्य
चतरा : स्थानीय भोमराज स्मृति भवन में शनिवार को झामुमो की एक बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान को लेकर रणनीति बनाई गई। मोर्चा का सदस्यता अभियान की शुरुआत बैठक से की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश पांडेय ने की एवं संचालन जिला सचिव राकेश यादव ने किया। इस क्रम में संगठन की मजबूत पर विशेष रूप से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए जिले में अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाया जाएगा। सदस्यता अभियान अगस्त के अंत तक चलाया जाएगा। इसके लिए सभी प्रखंडों में वृहत अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में नव चयनित प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव का अभिनंदन किया गया। बैठक में मोर्चा के केंद्रीय सदस्य पवन कुमार, एमएल श्रीवास्तव, मनोरमा देवी, अर्जुन भगत, राजकिशोर कमल, शैलेंद्र ¨सह, प्रकाश राम, मलेश्वर साव आदि उपस्थित थे।