जलापूर्ति नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
गुमला : शहरी क्षेत्र में दो दिनों के भीतर पेयजलापूर्ति नहीं होने से नगर भाजपा ने सोमवार को उग्र आंदो
गुमला : शहरी क्षेत्र में दो दिनों के भीतर पेयजलापूर्ति नहीं होने से नगर भाजपा ने सोमवार को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। गुमला के शहरी क्षेत्र में छह दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। छह दिनों से जलापूर्ति नहीं होने के कारण नगर भाजपा की एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों से मुलाकात की। कार्यालय में कार्यपालक अभियंता के अनुपस्थिति में भाजपाइयों ने कनीय अभियंता विजय कुमार से बातचीत की और बाधित जलापूर्ति के संदर्भ में जानकारी हासिल की। भाजपा के पदाधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शहर में पेयजल आपूर्ति करने की मांग की। कनीय अभियंता ने बताया कि भारी वर्षा के कारण नागफेनी के इंटकवेल में बालू भर गया था। जिस कारण जलापूर्ति बाधित थी। इंटकवेल की सफाई के बाद मशीन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है। जलापूर्ति आरंभ करने के उद्देश्य से खटवा नदी का इंटक वेल की सफाई कराई जा रही है। इंटक वेल की सफाई होते ही सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इस पर व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक दामोदर कसेरा ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकर में सप्लाई करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में नगर भाजपा के अध्यक्ष निर्मल कुमार, भाजयुमो के मिसिर कुजूर, अजित कुमार, शशिकांत शर्मा, सरयू साहु, छोटे सोनी, पंकज साबू, रमेश राम शामिल थे।