भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, आधा दर्जन घायल
चतरा : सदर थाना क्षेत्र के अकौना गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें आधा
चतरा : सदर थाना क्षेत्र के अकौना गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। घायलों में एक पक्ष के कैलाश यादव, उर्मिला कुमारी, तापेश्वर यादव, गणेश यादव, मुनकी देवी, सुखदेव यादव हैं। जबकि दूसरे पक्ष के राजदेव यादव, खेदन यादव एवं सत्या देवी शामिल है। परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मारपीट के पक्ष में राजदेव खेदन एवं दूसरे पक्ष के कैलाश, तापेश्वर यादव को गंभीर चोट आई है। जानकारी के अनुसार सुखदेव यादव एवं खेदन यादव के बीच जमीन बंटवारा को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसी बीच शनिवार को सुखदेव यादव द्वारा भूमि विवाद सुलझाने को लेकर पंचायत बैठी थी । लेकिन पंचायत से मामला सुलह नहीं हो सका। पंचायत समाप्त होने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट तक पहुंच गया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इस बाबत दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया है।