प्रेमी युगल की ग्रामीणों ने कराई शादी
पत्थलगडा : एक प्रेमी युगल को महंगा पड़ा। दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी ग्रामीणों को जैसे ही लगी, ग
पत्थलगडा : एक प्रेमी युगल को महंगा पड़ा। दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी ग्रामीणों को जैसे ही लगी, ग्रामीण अवाक रह गए। शुक्रवार को प्रेमी युगल प्रेमालाप करते पकड़े गए। फिर क्या था बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों की शादी करा दी। जानकारी के अनुसार सिंघानी गांव निवासी संजय कुशवाहा की पुत्री सोनम एवं कोडरमा जिला के चंदवारा प्रखंड अंतर्गत उरवां मोड़ निवासी कृष्णा दांगी के पुत्र सुनील कुमार के बीच पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुनील शुक्रवार को सोनम से मिलने के लिए कोडरमा से पत्थलगडा आया था। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। वह सोनम से शादी के लिए राजी हो गया। बजरंग दल के सदस्य विवाह के साक्षी बनें। दोनों ने लेंबोइया पहाड़ी मंदिर में देवी चामुंडा मां दक्षिणेश्वरी को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। वैवाहिक रश्म शुक्रवार की रात्रि संपन्न हुई।