आंधी से विद्यालय भवन ध्वस्त
सिमरिया: प्रखंड मुख्यालय में शनिवार की दोपहर आई तेज आंधी से रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल के विद्याल
By Edited By: Published: Sat, 23 May 2015 10:21 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2015 10:21 PM (IST)
सिमरिया: प्रखंड मुख्यालय में शनिवार की दोपहर आई तेज आंधी से रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल के विद्यालय का ध्वस्त हो गया। तेज हवा से विद्यालय के स्कूल की छत गिर गए। लगभग पांच लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। इस स्कूल का उद्घाटन महज डेढ़ माह पूर्व हुआ था। आंधी से मात्र विद्यालय का कार्यालय ही सुरक्षित बचा है। बाकी सभी कक्षाएं और गार्ड रूम आदि क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बताया जाता है कि आंधी का मुख्य केंद्र विद्यालय परिसर ही था। इस स्कूल में 300 बच्चे पढ़ते हैं। महज संयोग था कि गर्मी की छुट्टी होने के कारण स्कूल बंद था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें