जीवन मौत से जूझ रहा ब्रह्मदेव
हंटरगंज : प्रखंड के जोरी मास्टर मोहल्ला निवासी अयूब मियां के घर के पुरानी दीवार में चुनवाकर रखा गया
हंटरगंज : प्रखंड के जोरी मास्टर मोहल्ला निवासी अयूब मियां के घर के पुरानी दीवार में चुनवाकर रखा गया देशी ग्रेनेड के विस्फोट से काम कर रहा मजदूर ब्रह्मादेव गंभीर रूप से घायल हो गया था। वह जीवन मौत के बीच जूझ रहा है। उसे मगध मेडिकल कॉलेज गया में गहन इलाज कक्ष में रखा गया है। अभी भी उसकी स्थिति काफी चिंताजनक बताई जा रही है। चिकित्सक के अनुसार स्थिति में बहुत धीमी गति से सुधार हो रही है। टीवी चैनल में प्रसारित ब्रह्मादेव की मौत की खबर से सोमवार को मजदूरों में बवाल देखा गया। जीवित होने की पुष्टि पर वे शांत हुए। ब्रह्मादेव की पत्नी सोमनी देवी पति के साथ अस्पताल में है। वहीं मां शोभा देवी, छोटा भाई रामपति एवं अन्य परिजन ब्रह्मादेव के सकुशल लौटने की दुआ कर रहे हैं। विस्फोट से ब्रह्मादेव के आंख-नाक एवं चेहरा पर जख्म हो गया है। पुलिस भी ब्रह्मादेव का इलाज कराने में जुटी है।