प्रशासन ने सुलझाया विवाद
गिद्धौर: थाना क्षेत्र के घटेरी गांव में शनिवार को रामनवमी पूजा को लेकर दो समुदायों के बीच उत्पन्न हु
गिद्धौर: थाना क्षेत्र के घटेरी गांव में शनिवार को रामनवमी पूजा को लेकर दो समुदायों के बीच उत्पन्न हुए विवाद को प्रशासन ने सुलझा लिया है। शनिवार को मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी शिव गोप, अंचल अधिकारी शिवशंकर पांडेय व स्थानीय मुखिया खुर्शीदा बेगम ने मामले का निबटारा किया। बताया जाता है कि घटेरी गांव में एक सिमर पेड़ को समुदाय विशेष के लोग दानव बाबा के रूप में पूजा करते थे। जबकि दूसरे समुदाय के लोगों ने उक्त स्थल पर पूजा पाठ करने से मना किया था। इसी खबर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक के साथ साथ अन्य अधिकारियों को मिली। जिसके बाद मामले के निष्पादन को लेकर प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों को घटना स्थल पर जाकर मामले का निष्पादन किया गया। एक समुदाय के लोगों ने सिमर पेड़ तथा वहां के छह डिसमिल जमीन को पूजा पाठ को ले स्वेच्छा से दान दे दिया। निर्णय हुआ कि उक्त स्थल पर पूजा को लेकर दो लोग ही एक साथ जाएंगे। इस निर्णय के बाद दोनों समुदाय के लोगों को निर्णय को सहर्ष स्वीकार किया। जिसका लिखित दोनों पक्षों से ले लिया गया है।