अभाविप ने फूंका नीतिश का पुतला
चतरा : बिहार विधानसभा के बाहर शैक्षणिक अराजकता के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अभाविप कार्यकर्ताओं पर प
चतरा : बिहार विधानसभा के बाहर शैक्षणिक अराजकता के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अभाविप कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करने के विरोध में अभाविप ने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का पुतला जलाया। पुतला दहन का यह कार्यक्रम केसरी चौक पर हुई। जिसका नेतृत्व नगर मंत्री अनिल कुमार ने किया। नगर मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के इशारे पर हुई इस कार्रवाई से सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हो गए। जिसमें अभाविप के प्रांत संगठन मंत्री निखिल रंजन सहित 16 कार्यकर्ता आईसीयू में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों पर कराया गया लाठी चार्ज एवं हवाई फायरिंग निरंकुश शासन का परिचायक है। मौके पर अमन राणा, सुशांत सोनी, अमित कुमार, अजीत कुमार, अमित कुमार, विनेश यादव सहित अन्य उपस्थित थे।