पोस्ता छोड़ गेंदा फूल की खेती करें किसान
चतरा : अधिक आमदनी के चक्कर में पोस्ता की खेती करने वाले किसान गेंदा फूल की खेती कर आर्थिक रूप से सं
चतरा : अधिक आमदनी के चक्कर में पोस्ता की खेती करने वाले किसान गेंदा फूल की खेती कर आर्थिक रूप से संपन्न हो सकते हैं। उक्त बातें कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित तकनीकी सप्ताह कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिक डा. रंजय कुमार सिंह ने कही। उन्होंने उपस्थित किसानों को पोस्ता की खेती से होने वाले नुकसान से अवगत कराते हुए कहा कि पोस्ता की खेती एक तो कानूनन अपराध है। दूसरे में इसकी खेती जिस जमीन पर होती है उसकी उर्वरा शक्ति नष्ट हो जाती है। इसके अलावा इसके निकोटिन की मात्र वातावरण को दूषित करती है। और इसके प्रभाव में आने वाले व्यक्तियों में नपुंसकता व विकलांगता के चपेट में आने की संभावना अधिक होती है। उन्होंने किसानों को उदाहरण स्वरूप गिद्धौर में किए जा रहे गेंदा फूल की खेती से अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने किसानों को फुलगोभी, शिमला मिर्च, मसाला सहित अन्य फसल उगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में जन प्रतिनिधि कुमार विवेक, कृष्णा दूबे सहित अन्य उपस्थित थे।