कस्तूरबा की छात्राओं को मिला गर्म वस्त्र
चतरा : स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के नव नामांकित छात्राओं को गुरुवार को गर्म वस्त्र मिला
चतरा : स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के नव नामांकित छात्राओं को गुरुवार को गर्म वस्त्र मिला। वस्त्र का वितरण एमएीडीसी के अध्यक्ष संध्या सिन्हा, सदस्य रामाशीष एवं लेखापाल अमरदीप सिन्हा ने किया। वस्त्र की खरीददारी उपायुक्त अमित कुमार द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति को दिए गए निर्देश के बाद हुई। बताते चलें कि उपायुक्त ने यह कार्रवाई दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर 'ठंड से ठिठुर रही छात्राएं, नहीं मिला गर्म वस्त्र' नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद की गई। विद्यालय की वार्डन फरहत जबी ने बताया कि गर्म वस्त्र कक्षा छह के नव नामांकित 46 तथा नवम के सात छात्राओं को दी गई। वार्डन ने कहा कि अब छात्राओं को ठंड से निजात मिलेगी। वस्त्र प्राप्त करने के बाद छात्राओं से प्रसन्नता व्यक्त की। मौके पर शिक्षक दुर्गा दत्त पाठक, सत्येंद्र नारायण सिन्हा, शीतल वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।