लीड के साथ: जले अलाव, मिली ठंड से राहत
चतरा : बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पर्षद कार्यालय ने अलाव की व्यवस्था की है। इससे लोगों को ठंड से र
चतरा : बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पर्षद कार्यालय ने अलाव की व्यवस्था की है। इससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। यह अलाव सोमवार से नियमित रूप से शहर के सभी चौक-चौराहों पर सुबह-शाम जलेगा। अलाव से आस-पास के लोगों को ठंड से निजात मिलेगी। यह जानकारी नगर पर्षद अध्यक्ष जमुना प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि यह अलाव मुख्य रूप से सदर अस्पताल, पोस्टऑफिस चौक, केसरी चौक, पुराना पेट्रोलपंप, जतराहीबाग, समाहरणालय सहित अन्य स्थानों पर जलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अलावा से गरीबों को ठंड से राहत मिलेगी। बताया कि ठंड से बचने के लिए कंबल का भी वितरण किया जा रहा है। कंबल वितरण नगर पर्षद के सभी वार्डो के दो-दो सौ लोगों के बीच किया जाना है। आगे कहा कि जरूरत पड़ने पर और कंबल का वितरण किया जाएगा। मौके पर वार्ड पार्षद भोला बिहारी लाल, गोविंद पासवान, नंदकिशोर भुइयां, ओमप्रकाश वर्मा के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।