आग लगने से 300 बोझा धान जलकर राख
टंडवा : कुमडांग स्थित भवैया टांड़ स्थित एक खलिहान में में शनिवार की रात आग लग जाने से रखे 300 बोझा
By Edited By: Published: Sun, 14 Dec 2014 10:17 PM (IST)Updated: Sun, 14 Dec 2014 10:17 PM (IST)
टंडवा : कुमडांग स्थित भवैया टांड़ स्थित एक खलिहान में में शनिवार की रात आग लग जाने से रखे 300 बोझा धान जलकर राख हो गया। यह धान विजय गंझू का था। बताया जाता है कि विजय गंझू के खलिहान के बगल में ठंड से बचने के लिए कुछ लोगों ने अलाव जलाया था। आशंका जताई जा रही है कि उसी अलाव की चिंगारी से धान के बोझे में आग लग गई। इस अगलगी में विजय गंझू को करीब एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। इस संबंध में भुक्तभोगी ने स्थानीय थाना में आग लगने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। ज्ञात हो कि तीन दिनों के अंदर खलिहान में आग लगने की यह तीसरी घटना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें