मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
हंटरगंज (चतरा) : स्थानीय रामनारायण इंटर महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को सिमरिया विधानसभा क्षेत्र क
By Edited By: Published: Sat, 29 Nov 2014 12:11 AM (IST)Updated: Sat, 29 Nov 2014 12:11 AM (IST)
हंटरगंज (चतरा) : स्थानीय रामनारायण इंटर महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में प्रतिनियिुक्त मतदान कर्मियों को शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में उन्हें स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव के पाठ भी पढ़ाए गए। साथ ही साथ ईवीएम के संचालन की भी जानकारी दी गई। सिमरिया विधानसभा का चुनाव तीसरे चरण में है। प्रशिक्षण के मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आफताल आलम उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें