Move to Jagran APP

जख्मी उपमुखिया की अपोलो में मौत

कान्हाचट्टी : प्रखंड के चीरीदीरी पंचायत के जख्मी उपमुखिया विनोद साहु की मौत गुरुवार की रात उपचार

By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 10:40 PM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 10:40 PM (IST)
जख्मी उपमुखिया की अपोलो में मौत

कान्हाचट्टी : प्रखंड के चीरीदीरी पंचायत के जख्मी उपमुखिया विनोद साहु की मौत गुरुवार की रात उपचार के दौरान हो गई। उनका उपचार रांची स्थित अपोलो में हो रहा था। विनोद साहु को गत छह जून को इटखोरी स्थित भद्रकाली मंदिर परिसर में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया गया था। उसके बाद से उसका उपचार अपोलो में चल रहा था। पांच माह से अधिक समय तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद अंतत: दीपावली की रात उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दीपावली की खुशी गम में तब्दील हो गई। उनका अंतिम संस्कार गांव स्थित नदी पर किया गया। अंतिम संस्कार के मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिरजू तिवारी, मुखिया पति उदय दांगी, महेंद्र सिंह, आदित्य रजक, तापेश्वर सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.