Move to Jagran APP

बीमार जलस्रोतों को किया जाएगा पुनर्जीवित

हंटरगंज(चतरा): जल संसाधन, समाज कल्याण एवं महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि राज्य

By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 06:45 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 06:45 PM (IST)
बीमार जलस्रोतों को किया जाएगा पुनर्जीवित

हंटरगंज(चतरा): जल संसाधन, समाज कल्याण एवं महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि राज्य के बीमार जलस्रोतों को पुनर्जीवित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में जलस्रोतों की कमी नहीं है। लेकिन यहां के प्राय: सभी जलस्रोत बीमार हैं। जल संसाधन विभाग ने ऐसे सभी जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया है। मंत्री अन्नपूर्णा देवी हंटरगंज प्रखंड दुलकी जलाशय के जीर्णोद्धार का शिलान्यास करने के लिए बुधवार को यहां आई थी। इस मौके पर दुलकी के अलावा प्रखंड के गोलाई बीयर और चतरा के हेरू जलाशय का भी आन लाइन शिलान्यास किया। उक्त तीनों योजनाएं छह करोड़ से अधिक के हैं। जल संसाधन मंत्री ने कहा कि झारखंड कृषि आधारित प्रदेश है। राज्य की अस्सी प्रतिशत आबादी खेती पर निर्भर है। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि यहां पर सिंचाई के समूचित साधन नहीं है। चूंकि ज्यादातर जलस्रोत बीमार हो चुके हैं। पूर्ववर्ती सरकारें इसके उद्धार के लिए कभी योजना नहीं बनाई। लेकिन हेमंत सरकार ने इसे गंभीरता से लिया और इस पर अमल शुरू कर दिया। मंत्री ने कहा कि स्थानीय विधायक के प्रयास से आज यहां पर तीन बड़े जलस्रोतों के जीर्णोद्धार का नींव रखा गया है। उन्होंने कहा कि सिंचाई स्रोतों के अभाव में किसान की आर्थिक कमर टूटी हुई थी। आजीविका के लिए पलायन करने पर मजबूर थे। उन्होंने कहा कि जल संसाधन मंत्री के रूप में उनकी कोशिश किसानों की खुशी और समृद्धि के लिए सिंचाई संसाधनों को उपयोगी बनाना रहा है। चतरा का हीरु डैम एवं हंटरगंज का दुलकी जलाशय और गोलाई बीयर योजना का जीर्णोद्धार इसका एक छोटी बानगी है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध करना और पलायन रोकना है। इसका श्रेय स्थानीय विधायक जनार्दन पासवान को भी जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महज चौदह महीनों में जन कल्याणकारी योजनाओं का जाल बिछा दिया। उदाहरण के तौर पर कन्यादान की राशि पंद्रह हजार से बढ़ाकर तीस हजार कर दी गई। अब बेटियों को पांच ग्राम सोना भी मिलेगा। झारखंड के साठ वर्ष से अधिक वृद्धाओं को पेंशन मिलेगा। जबकि गरीब को दस रुपए में धोती-साड़ी भी मिलेगा। राज्य कानून महिला का सपना भी साकार कर दिया। मंत्री ने दीपावली एवं छठ पर्व पर शुभकामना व्यक्त की। सभा को स्थानीय विधायक जनार्दन पासवान सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। उड़न खटोला से शिलान्यास स्थल पर पहुंची मंत्री का हेलीपैड पर भव्य स्वागत किया गया। राजद नेता एवं स्थानीय नेताओं द्वारा मंत्री को बुके प्रदान किया गया। मंत्री सीधे शिलान्यास स्थल पर पहुंची। जिसके बाद दुलकी जलाशय जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास फीता काटकर की। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रदेव गोप एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश सचिव जयनेंद्र कुमार सिंह ने किया। व्यवस्था की बागडोर प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव यादव समेत दर्जनों नेताओं के हाथ था। मौके पर एसडीओ सतीश चंद्रा, एसडीपीओ जगदीश राम, इंस्पेक्टर परशुराम प्रसाद, बीडीओ के के अग्रवाल, सीओ जयव‌र्द्धन कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.