विनोद के समर्थन में आज 39 गांवों में नहीं जलेगें चूल्हे
गिद्धौर: आमरण अनशन पर बैठे भाकपा नेता विनोद बिहारी पासवान के समर्थन में प्रखंड के सभी 39 गांवों में
गिद्धौर: आमरण अनशन पर बैठे भाकपा नेता विनोद बिहारी पासवान के समर्थन में प्रखंड के सभी 39 गांवों में बुधवार को चूल्हा नहीं जलाने का ग्रामीणों ने निर्णय लिया है। विनोद बिहारी गिद्धौर को सिमरिया अनुमंडल से अलग करने की मांग को लेकर पिछले छह दिनों से आमरण अनशन पर हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ-साथ स्वयं सेवी संस्थाओं ने उनकी मांग का समर्थन कर रहे हैं। मंगलवार को प्रखंड के दर्जनों स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने विनोद के पक्ष में रैली निकाली। रैली का नेतृत्व झारखंड लोक विकास केंद्र के सचिव शारदा देवी, प्रमुख सुनीता देवी, मुखिया निर्मला देवी, वार्ड सदस्य वीनिता देवी, चंचला सोनी आदि संयुक्त रूप कर रहे थी। रैली आमरण अनशन स्थल से प्रारंभ हुई, जो प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया। महिलाओं ने गिद्धौर को अविलंब सिमरिया से अलग करते हुए सदर अनुमंडल में शामिल करने व सरकार विरोधी कई नारे लगा रही थी। इसके बाद विभिन्न गांवों के पुरुष और महिलाओं ने संयुक्त रूप से बैठक कर आंदोलन को और व्यापक रूप देने का निर्णय लिया। यह भी निर्णय लिया गया कि प्रखंड के सभी 39 गांवों में अनशन के समर्थन में चूल्हा चौका नहीं जलाया जाएगा।