वैज्ञानिक विधि से खेती करने का दिया गया प्रशिक्षण
By Edited By: Published: Sun, 28 Sep 2014 10:49 PM (IST)Updated: Sun, 28 Sep 2014 10:49 PM (IST)
गिद्धौर: आत्मा के तत्वावधान में चल कृषि विद्यालय सह सेवा वर्ष रविवार को प्रखंड रुपीन गांव में शिविर लगाया गया। शिविर में दर्जनों महिला व पुरुष किसान प्रशिक्षण पाने पहुंचे। कृषि विशेषज्ञ पौलुस ने वैज्ञानिक विधि से खेती करने का प्रशिक्षण दिया। वहीं धान, गेहूं को श्री विधि से लगाने की भी जानकारी दी। तत्पश्चात उपस्थित किसानों को चल चित्र दिखाकर समेकित कृषि प्रबंधन की भी जानकारी दिया गया। चल चित्र के माध्यम से समेकित कृषि प्रणाली, वर्मी कंपोस्ट तैयार करना सहित अन्य जानकारियां भी दी गई। मौके पर आत्मा के सहायक विनोद कुमार, पंचानंद बेदिया, कृषक मित्र रंजीत यादव उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें